Hindi News / news / बिहार में कारोबार के लिए युवाओं को मिलेगा 5 लाख अनुदान, 10 लाख...

बिहार में कारोबार के लिए युवाओं को मिलेगा 5 लाख अनुदान, 10 लाख रुपये देगी सरकार

1st Bihar Published by: Updated Dec 15, 2020, 6:18:53 PM

बिहार में कारोबार के लिए युवाओं को मिलेगा 5 लाख अनुदान, 10 लाख रुपये देगी सरकार

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में युवाओं को कारोबार के लिए राज्य सरकार ने अब बड़ी आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. राज्य सरकार अब युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया कराएगी, इसमें से 5 लाख तक का अनुदान होगा. यानी राज्य सरकार युवाओं को कारोबार के लिए दी जाने वाली राशि में 50 फीसदी सब्सिडी के तौर पर देगी.


विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं से यह वादा किया था कि अगर वह वापस सत्ता में आते हैं तो व्यवसाय के लिए उन्हें सरकार पहले से ज्यादा अनुदान और ऋण मुहैया कराएगी. नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वादे को अब पूरा कर दिया है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया गया है.


इसके आलावा बिहार में 20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है. इसके साथ ही साथ बिहार के अंदर कोरोना का फ्री टीका लगाए जाने को भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है. रोजगार सृजन के लिए बिहार में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जायेगा. साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है. तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है. 


कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास होने पर 25,000 और ग्रेजुएशन प्राप्त करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है. एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में सरकार ने ऐसे बच्चे जिनके हृदय में बचपन से ही छेद हो उनके इलाज की मुफ्त सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है.