ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

‘बिहार में कल दो लुटेरे घूम रहे थे.. एक ने देश को लूटा दूसरे ने..’ राहुल-तेजस्वी पर सम्राट का तीखा तंज

PATNA: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला है।

‘बिहार में कल दो लुटेरे घूम रहे थे.. एक ने देश को लूटा दूसरे ने..’ राहुल-तेजस्वी पर सम्राट का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में कल (शुक्रवार) को दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को लुटने का काम किया है। 


दरअसल, बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटने का काम किया। तो वहीं दूसरे के परिवार ने बिहार को लूटा।


सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव हैं, जिनके परिवार ने सिर्फ बिहार को लूटा है। दोनों बिहार में एक साथ नजर आए। लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं। बता दें कि बीते 16 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा सासाराम और कैमूर पहुंची थी। इस दौरान तेजस्वी ने भी राहुल के साथ मंच साझा किया था और दोनों ने पीएम मोदी को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी।