ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में जमीन के लिए संग्राम: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला समेत 11 लोग घायल

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार में जमीन के लिए संग्राम: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला समेत 11 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के हरीबोला‌ गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, हरीबोला‌ गांव निवासी नागेश्वर यादव और संतोष यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को घर के महिलाएं आंगन में वट सावित्री की पूजा कर रही थीं, तभी संजय यादव, रंजीत यादव, सीताराम यादव, सुलेखा देवी, रीना देवी, नूतन देवी, रूपम कुमारी समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में नागेश्वर यादव, संतोष यादव, सुमित्रा देवी, मालती देवी, दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मुताबिक, आम के बगीचा में खूंटा में मवेशी बांध रहे थे, इसी दौरान नागेश्वर यादव और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया है और छानबीन के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने संबंधित थानेदार को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता