ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में जल्द खुलेगा नौकरी का पिटारा, इस विभाग में 10 हजार पदों पर बहाली

PATNA : बिहार चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा बेरोजगारी का मुद्दा अहम रहा. विपक्षी दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी बिहार के युवाओं को नौकरी देने और रोजगार सृ

बिहार में जल्द खुलेगा नौकरी का पिटारा, इस विभाग में 10 हजार पदों पर बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा बेरोजगारी का मुद्दा अहम रहा. विपक्षी दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी बिहार के युवाओं को नौकरी देने और रोजगार सृजन के वादे किये गए. आपको बता दें कि बिहार सरकार नए साल में बंपर बहाली निकालने जा रही है. सरकारी विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी की जा रही है.


बिहार में नौकरियों को लेकर नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा ऐलान किया है.  रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार में राजस्व विभाग में 10 हजार पदों पर सरकारी वैकेंसी निकाली जाएगी, जिसकी प्रक्रिया नए साल में मार्च महीने तक पूरी हो जाएगी. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों के साथ-साथ उन्होंने बेरोजगार युवकों के भविष्य को लेकर भी बातचीत की.


उन्होंने अपने विभाग में मार्च तक दस हजार नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी. आम जनता का दाखिल खारिज, जमाबंदी, एलपीसी जैसे काम उनके नजर में पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को हर घर जाकर समझाने की अपील की. इससे पूर्व कुढ़नी के पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने अपनी पांच वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया.


मंत्री रामसूरत राय ने राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास कोई काम नहीं रह गया है. इस देश की सबसे बड़ी जनता किसान है. किसान हमारे अन्नदाता हैं.  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन राज्यों में है. वहा के किसान खुशहाल है. उन्होंने मध्यप्रदेश, यूपी में सबसे अधिक धान की खरीद सरकार ने की है. जिसका उचित मूल्य किसानों को मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी किसान या आम जनता के इंच जमीन को हड़पने नहीं देंगे.