1st Bihar Published by: Updated Feb 24, 2020, 2:09:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक सीनियर आईएएस अफसर को विशेष सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2007 बैच के आईएएस और राज्य पर्यटन विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभाकर को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति मिली है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सिक्किम कैडर के आईएएस प्रभाकर संवर्गीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में सेवारत हैं. वे फिलहाल बिहार सरकार के राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वरिष्ठ पदाधिकारी को विशेष सचिव ग्रेड में एक जनवरी के प्रभाव से प्रोफोर्मा प्रोन्नति दिए जाने की घोषणा की गई है.
सिक्किम कैडर के अधिकारी प्रभाकर को इसी महीने की शुरुआत में बिहार में प्रतिनियुक्ति की गई थी. 2007 बैच के प्रभाकर को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक और पर्यटन विभाग का अपर सचिव बनाया गया था.