ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार में होली की तैयारी में जुटे शराब माफिया, जमीन में छिपाकर रखी थी दारू की बोतलें

MUNGER: होली के त्योहार को अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शराब कारोबारी होली की तैयारी में जुटे हुए हैं और अधिक से अधिक शराब को स्टॉक करने में लगे हुए हैं। मुंगेर की खड़गपुर

बिहार में होली की तैयारी में जुटे शराब माफिया, जमीन में छिपाकर रखी थी दारू की बोतलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: होली के त्योहार को अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शराब कारोबारी होली की तैयारी में जुटे हुए हैं और अधिक से अधिक शराब को स्टॉक करने में लगे हुए हैं। मुंगेर की खड़गपुर थाने की पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखे शराब को जब्त किया है।


दरअसल, हवेली खड़गपुर में होली पर्व के बीच शराब खपाने की तैयारी में जुटे तस्करों के मंसूबों पर खड़गपुर पुलिस की तत्परता ने पानी फेर दिया। छापेमारी कर पुलिस ने जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया वहीं एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलते ही टीम गठित कर नगर परिषद क्षेत्र के मुरला मुसहरी स्थित एक घर के पीछे बने बथान में छापेमारी की गई।


इस दौरान बथान में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे 93  बोतल शराब बरामद करते हुए मुरला मुसहरी निवासी जंगली पंडित के बेटे सुनील पंडित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि शराब तस्कर अन्य राज्य से शराब मंगाकर होली के लिए इकट्ठा कर रहे है।