ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार में हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां दो बाइक की आमने सामने की हुई टक्कर में पिता पुत्री की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दो युवक घायल हो गए है. इस हादसे के बाद स

बिहार में हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां दो बाइक की आमने सामने की हुई टक्कर में पिता पुत्री की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दो युवक घायल हो गए है. इस हादसे के बाद  स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मगर इलाज के दौरान पिता पुत्री ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


घटना औरंगाबाद हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया-गया मुख्य सड़क के बख्तियार पुर एवं कोइलवां मोड़ के बंगला के समीप का है जहां दो बाइक की आमने सामने की हुई टक्कर में पिता पुत्री की मौत हो गई. मृतक पिता पुत्री की पहचान गोह प्रखंड के उपहारा क्षेत्र के गम्हारी गांव के चंद्रशेखर शर्मा एवं रानी कुमारी के रूप में कई गई है. जबकि घायलों में दाउदनगर थाना के नवरतन चक गांव के छोटू कुमार और कलेर गांव के राजेश कुमार शामिल हैं. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम चन्द्रशेखर शर्मा अपनी पुत्री रानी कुमारी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे. जबकि दूसरी तरफ छोटू कुमार एवं राजेश कुमार आ रहे थे. इसी बीच दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक ने चंद्रशेखर शर्मा की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे को देख आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े और घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाएं. जहां से चिकित्सक ने सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।मगर इलाज के दौरान पिता पुत्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद लाया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता