ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MUNGER: मुंगेर में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और गांव के मंदिर में दोनों की शाद

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के टेटिया कुशवाहा टोला का है।


जानकारी के मुताबिक, कुशवाहा टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह की 21 वर्षीय बेटी भारती कुमारी और शामपुर थाना क्षेत्र के नाकी गांव निवासी सुभाष मंडल के 24 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं। बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे दो दिल दे बैठे।


मंगलवार को अभिषेक अपनी प्रेमिका से मिलने टेटिया गांव पहुंच गया। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी और गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर सहमति बनवाई और देर रात पास के ही मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल चली गई।