ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिहार में घिनौनी घटना, डायन का आरोप लगाकर 5 महिलाओं को पिलाया मैला

KATIHAR : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. कटिहार जिले में 4 महिलाओं और एक लड़की को भरी पंचायत में डायन का आरोप लगाकर मैला पिलाया गया है. मा

बिहार में घिनौनी घटना, डायन का आरोप लगाकर 5 महिलाओं को पिलाया मैला
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR :  एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. कटिहार जिले में 4 महिलाओं और एक लड़की को भरी पंचायत में डायन का आरोप लगाकर मैला पिलाया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.


घटना कटिहार जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां खैरा गांव में 4 महिलाओं और एक लड़की को भरी पंचायत में डायन का आरोप लगाकर मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सनसनीखेज घटना ने सबको हैरान कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक खैरा गांव की रहने वाली संगीता देवी और दिलीप उरांव की बेटी बार बार बीमार पड़ने लगी थी.


इसी बीच गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले द्वारा बताया गया कि उनके बेटी को गांव के इन महिलाओं जादू-टोना किया है. जिसके बाद पंचयात बुलाकर इन चारों महिला और एक लड़की को पंचयात में मौजूद कई लोगो ने मिल कर मैला पिला दिया. कटिहार एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि मामला सामने आया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

टैग्स