ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! घर में घुसकर तेजधार हथियार से युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अ

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! घर में  घुसकर तेजधार हथियार से युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर मे घुसकर एक तेज धार हथियार से युवक की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंसाला गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक युवक की तेज धार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान श्याम केवट के पुत्र गांधी कुमार के रूप में की गई है। इसकी शनिवार की सुबह अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके बाद देर रात पड़ोसियों ने घर में घुसकर तेज धार हथियार से हमला कर इसकी हत्या कर डाली। 


वहीं,इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक घर में ऑनलाइन का काम करता था। जहां बैंक सीएसपी भी संचालित होता था। सुबह में पड़ोसियों से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से मामला को शांत करा दिया गया। उसके बाद  देर रात करीब 5-6 की संख्या मे घर में घुसकर मारपीट करने लगा। तभी एक युवक तेज धार हथियार से सर पर हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने दुकान में लूट पाट किया। जिसमें लाखों रूपए की लूट की गई है। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बुन्देल केवट, लल्लू केवट ,श्याम बहादुर पर हत्या का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता