ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

बिहार में फिर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM और विभागों के प्रधान सचिव बदले

PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ जिलों के डीएम को बदल दिया है. सीतामढ़

बिहार में फिर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM और विभागों के प्रधान सचिव बदले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादले का दौर जारी है. बिहार सरकार ने कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ जिलों के डीएम को बदल दिया है. सीतामढ़ी, कटिहार औऱ जहानाबाद के डीएम को बदला गया है.


राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. ये पद ब्रजेश मेहरोत्रा के मुख्य सचिव बनने से खाली हुआ था. वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. हालांकि उन्हें बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं प्रशिक्षण बोर्ड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, वे लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. 


सीएम के सचिव अनुपम कुमार को संसदीय कार्य विभाग का सचिव का प्रभार भी दिया गया है. वहीं, धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है. संजय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का प्रभार दिया गया है, वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर भी तैनात रहेंगे.


दिनेश कुमार को भागलपुर प्रमंडल का आय़ुक्त बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है. बेलट्रॉन के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है. 


कई जिलों के डीएम बदले

राज्य सरकार ने तीन जिलों के डीएम को बदल दिया है. सीतामढ़ी के डीएम मनेश कुमार मीणा को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है. जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय को सीतामढ़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. कटिहार के डीएम रवि प्रकाश को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, अलंकृता पांडेय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार सागर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम का एमडी बनाया गया है.



टैग्स