Hindi News / news / बिहार में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, अबतक 24 मामले

बिहार में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, अबतक 24 मामले

1st Bihar Published by: Updated Apr 01, 2020, 5:35:06 PM

बिहार में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, अबतक 24 मामले

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वर्क की ताजा खबर सामने आ रही है. गया जिले की एक महिला के कोरोना पॉज़िटिव पाई गई है. इसके साथ ही बिहार में कुल मामलों की संख्या 24 पहुंच गई है.

गया कि 40 साल एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. यह महिला दुबई से लौटकर पिछले दिनों वापस आई थी. कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के लिए इसका टेस्ट सैंपल आरएमआरआई भेजा गया था. जहां अब उसकी रिपोर्ट सामने आ गई है. उसका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है.


बुधवार को आरएमआरआई में अब तक 177 सैंपल की जांच हो चुकी है. जिसमें एक मामला पॉजिटिव आया है. पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से संक्रमण का मामला डेढ़ गुना बढ़ा है. बिहार के गया जिले से दो दिन में लगातार दो नए मामले सामने आये हैं.