1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2021, 7:30:52 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज यानि रविवार को आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा के लिए सूबे के 36 जिलों में 559 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सिर्फ शिवहर और किशनगंज में परीक्षा केंद्र नहीं हैं. वहीं, पटना में कुल 57 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. बिहार में आयोजित इस परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी.
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस में एसआई और सार्जेंट के 2213 पद भरे जाएंगे. वहीं, दरोगा भर्ती परीक्षा में छह लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में एक सीट के लिए करीब 275 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे है. इसके अलावा कुल पदों से 20 गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा में किया जाएगा.
बताते चले कि बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी. इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र में जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे. इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थी को 30 फीसदी से अधिक अंक हासिल करना अनिवार्य है.
जरूरी दिशानिर्देशों पालन
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन