ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में डीएलएड की परीक्षा स्थगित, मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षाएं भी नहीं होंगी

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है. कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है. इधर बोर्ड, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगि

बिहार में डीएलएड की परीक्षा स्थगित, मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षाएं भी नहीं होंगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है. कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है. इधर बोर्ड, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगिता की परीक्षाओं पर भी काफी असर पड़ा है. राज्य में नाइट कर्फ्यू के एलान के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड की परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया है. इतना ही नहीं मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षाओं को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.


रविवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक 26 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक होने वाली डीएलएड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. साथ ही 29 अप्रैल से 10 मई तक होने वाली इंटर की कंपार्टमेंटल की परीक्षा और 5 मई से 8 मई तक होने वाली बिहार बोर्ड के मैट्रिक की कंपार्टमेंटल की परीक्षा को भी फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इन परीक्षाओं का आयोजन बाद में किया जायेगा. 


बिहार में डीएलएड की परीक्षा स्थगित, मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षाएं भी नहीं होंगी


गौरतलब हो कि नीतीश सरकार राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सूबे के सभी शैक्षणिक संस्थान 15 मई ता बंद रहेंगे. गौरतलब हो कि नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं पहले ही स्थगित कर दी गई हैं. उधर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET) को स्थगित कर दिया है. 


नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से होने वाली सभी सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए विश्वविधालय प्रबंधन ने यह बड़ा निर्णय लिया है. स्थगित की गईं परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी किया जायेगा. 


यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि "वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और उससे संक्रमित यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने एहतियातन तत्काल प्रभाव से पहले से निर्धारित और आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है."

टैग्स