ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, एकतरफ हो रही लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा, दूसरी ओर 6 घंटे में अपराधियों ने 5 लोगों को मारी गोली

PATNA : बिहार में इनदिनों क्राइम पूरी तरह से अनकंट्रोल हो गया है. इस हफ्ते मर्डर और गोलीबारी के नए रेकार्ड बनते नजर आ रहे हैं. एकतरफ राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की समीक

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में इनदिनों क्राइम पूरी तरह से अनकंट्रोल हो गया है. इस हफ्ते मर्डर और गोलीबारी के नए रेकार्ड बनते नजर आ रहे हैं. एकतरफ राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा हो रही है. वहीं दूसरी ओर बेलगाम अपराधी वारदात को ताबड़तोड़ अंजाम दे रहे हैं. बढ़ते अपराध के ग्राफ के सामने पुलिस भी  बेबस नजर आ रही है. शुक्रवार को विभिन्न जिलों में महज 6 घंटे के भीतर अपराधियों ने 5 लोगों को गोली मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. आरा, मुजफ्फरपुर, छपरा, जहानाबाद, लखीसराय और औरंगाबाद में अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा के बाद सभी जिलों के डीएम और एसपी को सतर्कता के निर्देश दिए गए. मुख्य सचिव ने जिलों में पुलिस को अलर्ट होकर शरारती तत्वों पर नजर रखने की बात कही गई है. 


आरा में अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर को सरेआम मारी गोली
इस हफ्ते के पिछले दो दिनों में 18 लोगों को गोली मारने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उनके सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही है. अपराधियों के मंसूबे के सामने पुलिस की सारी कोशिशें फेल हो रही हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां जीरो माइल के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. युवक की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि जख्मी शख्स पेशे से ट्रांसपोर्टर है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


छपरा में दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर
दूसरी घटना छपरा जिले के नयागांव थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने फोरलेन पर एक शख्स का मर्डरकार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक घर से बुलाकर फोरलेन पर अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुकेश महतो के रूप में की गई है.


जहानाबाद में जमीन विवाद को लेकर एक युवक का मर्डर
तीसरी घटना जहानाबाद जिले के भेलावर ओपी इलाके की है. जहां अपराधियों ने जलालपुर गांव में एक युवक का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने एक वारदात को अंजाम दिया.


औरंगाबाद में नक्सलियों ने किया युवक का मर्डर
चौथी घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना इलाके की है. जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक परसिया भंडारी गांव के रहने वाले सुनील पासवान को घर से बुलाकर नक्सलियों ने गोली मारी. पुलिस मुखबिर बताकर नक्सलियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने कूरियर कर्मी को मारी गोली
पांचवी घटना मुजफ्फरपुर जिले के काजीमहमदपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक कूरियर कर्मी को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि प्रभात तारा स्कूल के पास अपराधियों ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


लखीसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग
अगली खबर लखीसराय जिले के पिपरिया थाना इलाके की है. जहां कन्हरपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. 


जहानाबाद में जहर पिलाकर महिला की हत्या
अगली खबर जहानाबाद जिले की है. जहां दहेज़ के लालच में ससुराल वालों ने एक महिला की हत्या कर दी. वारदात जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना के गपोचक गांव की है. मायके वालों की ओर से ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है. 


टैग्स