ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में क्रिकेट के दौरान खूनी खेल, मामूली बात पर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या

NALANDA: बिहार में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद खेल का मैदान रक्षणेत्र में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान एक नाबालिग लड़के की पीट पीटकर हत्या कर दी गई

बिहार में क्रिकेट के दौरान खूनी खेल, मामूली बात पर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद खेल का मैदान रक्षणेत्र में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के दौरान एक नाबालिग लड़के की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के वैरा गांव की है।


मृतक की पहचान राजू साव के 13 साल के बेटे गुड्‌डू कुमार के रूप में हुई है। मारपीट में गुड्डू का भाई मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम राजू और उसका भाई मंटू दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में गए थे इसी दौरान खेल खेल में बात बढ़ गई और दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसी दौरान गुड्डू के सिर में गहरी चोट लग गई। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। पुलिस हालात पर नजर रख रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता