Hindi News / news / पटना में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस, बिहार में अबतक कुल 10...

पटना में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस, बिहार में अबतक कुल 10 मामले

1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2020, 5:01:53 PM

पटना में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस, बिहार में अबतक कुल 10 मामले

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है. जहां एक और केस पॉजिटिव पाया गया है. कोरोना के संक्रमण से जिसने मरीज की पहचान हुई है. वह एक 24 साल की महिला है. आरएमआरआई के निदेशक ने इसकी अधिकारिक पुष्टि की है.

बिहार में एक और नए मरीज के मिलने के बाद अब कोरोना के संक्रमित लोगों की तादाद 10 पहुंच गई है. जिसमें से एक मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि खेमनीचक के जिस इलाके में शरणम हॉस्पिटल से संक्रमण फैला था, उस हॉस्पिटल के अब तक दो लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.


भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इस इस मौत के साथ ही इंडिया में मौत का आंकड़ा अब 20 हो चुका है. अब तक इस देश में 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 20वीं मौत केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की हुई है. यह केरल में इस संक्रमण से यह पहली मौत है.


देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार दोपहर 3 बजे तक कुल 944 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 20 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में है. वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. कर्नाटका में शनिवार तक सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कर्नाटका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पवार है.