1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2020, 10:29:46 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। कोरोना वायरस से एक और इनफेक्टेड मरीज की पहचान की गई है। एनएमसीएच से जांच रिपोर्ट आने के बाद लखीसराय की रहने वाली एक 30 साल की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
आपको बता दें कि एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। बिहार में अब तक 11 के पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि एक मरीज की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। बिहार में कोरोना वायरस के मामले और बढ़ सकते हैं क्योंकि अब नए टेस्ट किट की खेप बिहार पहुंच चुकी है।