चौथी बार स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद मंगल पांडेय ने किया ऐलान, कहा..पटना में बनेगा देश का सबसे बड़ा हड्डी अस्पताल पटना: बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में डायरी का लोकार्पण, कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग बिहार में नई सरकार बनते ही छीन गया तेजप्रताप से बंगला, BJP कोटे के मंत्री को हुआ अलॉट अनंत सिंह के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाले 3 बदमाशों को पटना पुलिस ने दबोचा, 48 घंटे में इस साजिश का हुआ खुलासा रांची में सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का नया सेंटर शुरू, छात्रों को शहर में ही बेहतरीन कॉमर्स शिक्षा का मिलेगा अवसर: आदित्य साहू नई सरकार बनते ही लालू परिवार पर गिरी बड़ी गाज, 20 साल पुराना बंगला छीना गया, जारी हो गया आदेश बिहार में नए मंत्रियों को बंगला अलॉट: किन्हें कहां मिला आवास देखिये पूरी लिस्ट? नीतीश कुमार करोड़ों बिहारियों की आन-बान और शान, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM से मिलकर NDA को मिले अभूतपूर्व जनादेश के लिए दी बधाई सरकार बनने के बाद राबड़ी देवी को बड़ा झटका, अब खाली करना होगा सरकारी बंगला, आखिर क्या हुआ जानिये? चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखे गृह मंत्री, बोले..बिहार में अब छेड़खानी करने वालों और गालीबाजों की खैर नहीं
1st Bihar Published by: Updated Fri, 06 Mar 2020 01:27:43 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : शादी के वक्त दुल्हन को सकुचाते-शर्माते जयमाल के स्टेज की ओर बढ़ते हुए तो अमूमन हर शादियों में आप देखते ही होगें। आजकल थोड़ा स्टाइल में दुल्हन की इंट्री की बात करें तो पालकी पर दुल्हन आती है या फिर भाईयों की चुनरी के नीचे इठलाती हुई दुल्हे के गले में वरमाला डालने पहुंचती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताते हैं जो बिल्कुल अलग ही बोल्ड अंदाज में जयमाल स्टेज पर पहुंची।
बिहार के गया में एक शादी में बुलेट वाली दुल्हन की धमाकेदार इंट्री हुई है। सजी-धजी दुल्हन बुलेट चलाते हुए स्टेज पर पहुंची और अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। बुलेट चला कर आ रही दुल्हनिया को देख पूरी बारात और दूल्हा सभी दंग रह गए।
गया के रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी।दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया। जयमाला की तैयारी होने लगी। दूल्हे राजा जयमाल स्टेज पर पहुंच गए थे और दुल्हनिया के आने का इंतजार दूल्हे के साथ-साथ बारात पार्टी कर रहे थे। अब दुल्हन के इस बोल्डनेस की चर्चा गांव-घर से निकल कर शहर तक हो रही है। सभी महिला सशक्तिकरण की दिशा में घर वालों के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।