ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार: BJP MLC के नाम पर पैसे की डिमांड, भाजपा नेता ने बताया साजिश

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख के फेसबुक अकाउंट से मैसेज कर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता संजय मयूख ने

 बिहार: BJP MLC के नाम पर पैसे की डिमांड, भाजपा नेता ने बताया साजिश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख के फेसबुक अकाउंट से मैसेज कर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता संजय मयूख ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने दोस्तों और परिचितों से आग्रह किया है कि कोई भी उनके नाम पर किसी को एक फूटी कौड़ी भी न दे.


बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने इस घटना को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह साइबर क्रिमिनलों की साजिश है, जो उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके जान-पहचान के लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं. संजय मयूख ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से अभी थोड़ी देर पहले एक पोस्ट लिखकर दोस्तों को सावधान किया. उन्होंने लिखा कि "मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. कृपया करके आप लोग उसे एक्सेप्ट ना करें. धन्यवाद"


संजय मयूख ने कहा है कि उनके नाम से अज्ञात लोगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर चुके लोगों से गूगल-पे, फोन-पे या पेटीएम यूज करने की बात पूछ रहे हैं और हां कहने पर उनसे पैसे के रूप में मदद की मांग की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की यह एक साजिश है. पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे. 


 बिहार: BJP MLC के नाम पर पैसे की डिमांड, भाजपा नेता ने बताया साजिश


आपको बता दें कि संजय मयूख पिछले ही साल जून महीने में बिहार विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए थे. जब बिहार विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों को भरा गया था. संजय मयूख बीजेपी में काफी प्रभावी हैं. संगठन में इन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. संजय मयूख राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं.