ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल Vehicle Fitness Test Price Hike: भारत में बढ़ी व्हीकल फिटनेस टेस्ट फीस, पुराने वाहनों के लिए अब और महंगा होगा टेस्ट; जानें पूरी डिटेल

बिहार: भूमि विवाद में किसानों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Mon, 21 Feb 2022 10:32:37 AM IST

बिहार: भूमि विवाद में किसानों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की हालत गंभीर

- फ़ोटो

PURNIA : इन दिनों अपराधिक गतिविधियां पूर्णिया में लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से ज़मीनी विवाद में किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। 2 किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है । घटना रविवार शाम की है जहां श्रीनगर ओपी थाना क्षेत्र के सिंघिया बस्ती में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी की घटना में एक किसान पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी गई जबकि दूसरे किसान को गोली छूकर निकल गई। 5 गोली खा कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किसान की पहचान 60 वर्षीय सिंघिया बस्ती निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि बस्ती के ही दूसरे किसान 50 वर्ष के प्रेम प्रभाकर खतरे से बाहर है, जिसे गोली सीने से छूकर निकली।


घायल रामचंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के रास्ते के लिए संजीव यादव से एक कट्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। किसी भी हाल में रास्ता नहीं देना चाहते थे। इस विवाद को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायती भी हुई थी , बावजूद इसके फैसले को नहीं माना और आज उन पर गोलियां बरसा दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के पोखर स्थित अपने कामत पर प्रेम प्रभाकर के साथ रामचंद्र यादव बैठे थे। इसी दौरान बाइक से गांव के ही संजीव यादव एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक चलाते हुए उनके पास पहुंचा। संजीव के साथ पहुंचा व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि मखाना की खेती करनी है, जमीन चाहिए। इसके बाद उसने नाम पूछा। इसी क्रम में बाइक पर बैठा संजीव यादव ने चिल्लाते हुए कहा कि क्या पूछताछ कर रहे हो गोली मारो। इतना सुनते ही अज्ञात व्यक्ति पिस्टल निकालकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गोलीबारी में पांच गोली लगी, जिनमें एक गोली जांघ में, एक सीने के पास, एक बांह में, एक पैर में और एक हथेली पर। उनके साथ बैठे प्रेम प्रभाकर को गोली सीने से छू कर निकल गई।


उधर घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई एस एन झा के अगुवाई में आए पुलिस बल ने घायल अवस्था में दोनों ही किसानों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामचंद्र यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।