ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

AURNGABAD : इस वक्त बड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. जहां औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा में तीन की दर्दनाक मौत हो गई है और एक को गम्भीर हालात में रेफर कर दिया गया है. मृतकों में डीहरा पैक्स

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURNGABAD : इस वक्त बड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. जहां औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा में तीन की दर्दनाक मौत हो गई है और एक को गम्भीर हालात में रेफर कर दिया गया है. मृतकों में डीहरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उर्फ मंत्री जी के साले दीपक कुमार एवं दो उनके स्कूल के शिक्षक है. जबकि मंत्री जी को गम्भीर हालात में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. 


घटना औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर भरूब भट्ठी के समीप ट्रक और क्रेटा कार के बीच  टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों मृतकों के शव गाड़ी में ही फसी हुई है जिसे गैस कटर से काटकर निकलने की कार्रवाई की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह अपने साले एवं स्कूल के दो शिक्षक के साथ अरवल से औरंगाबाद आ रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी भरूब भट्ठी के पास पहुंची सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. 


हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को निकालने की कोशिश की लेकिन हादसे में तीन की जान जा चुकी थी. पुलिस ने किसी तरह से गंभीर अवस्था मे घायल हुए मंत्री जी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. परंतु सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है और उन्हें पारस हॉस्पिटल पटना ले जाया गया है. फिलहाल खबर लिखने तक पुलिस शव को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता