Hindi News / news / पटना समेत पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम...

पटना समेत पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जतायी संभावना

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 11, 2019, 3:41:33 PM

पटना समेत पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जतायी संभावना

- फ़ोटो

PATNA: पटना समेत पूरे बिहार के लोगों को अभी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है. पूरे बिहार में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जतायी है. विभाग के उपनिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पटना समेत पूरे बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. चौथे और पांचवे दिन थोड़ी कम बारिश होगी. वहीं बिहार में मॉनसून सामान्य होने की बात करते हुए आनंद कुमार ने कहा कि बिहार में मॉनसून सामान्य हो चुका है. और अभीतक सामान्य से -6 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बता दे कि पिछले दो, तीन दिनों से भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त वयस्त हो गया है. खासकर पटना के कई इलाके में पानी जमे हुए है. जिससे लोगों को अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है.