ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार में बेपटरी हुई रेल इंजन, अलग-अलग स्टेशनों पर रूकी रहीं कई ट्रेनें

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां शंटिंग के दौरान ट्रेन की एक इंजन बेपटरी हो गई। इंजन के बेपटरी होने के कारण कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रूकी रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौ

बिहार में बेपटरी हुई रेल इंजन, अलग-अलग स्टेशनों पर रूकी रहीं कई ट्रेनें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां शंटिंग के दौरान ट्रेन की एक इंजन बेपटरी हो गई। इंजन के बेपटरी होने के कारण कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रूकी रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया, जिसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। घटना जमालपुर स्टेशन के वीआईपी साइडिंग की है।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास मुंगेर के मॉडल स्टेशन जमालपुर के वीआईपी साइडिंग में शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गया। इंजन के पटरी से उतरने के बाद जमालपुर स्टेशन पर ब्रम्हपुत्र मेल करीब 30 मिनट तक रुकी रही। बाद में ब्रम्हपुत्र मेल को दूसरे लाइन से रवाना किया गया। इंजन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इंजन को ट्रैक पर वापस लाया।


उधर, इंजन के बेपटरी होने के बाद जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनें करीब एक घंटे तक रूकी रहीं।स्टेशन अधीक्षक ने बताया की घटना के बाद एआरटी यान इंचार्ज को जानकारी दी गई लेकिन सूचना दिए जाने के करीब दो घंटे बाद भी यान घटना स्थल पर नहीं पहुंची। कई ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर रूके रहने के कारण यात्री हलकान दिखे।

टैग्स