ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! स्कूटी सवार युवती को गोली मार उतारा मौत के घाट, ड्राइवर को भी गोली

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी मे

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! स्कूटी सवार युवती को गोली मार उतारा मौत के घाट, ड्राइवर को भी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी मच गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के कडरूआ पुल के पास स्कूटी से जा रहे एक युवक और युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में रिचा कुमारी नामक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी ड्राइव कर रहे उदय कुमार नामक युवक को छाती में गोली लगी है। 


बताया जा रहा है कि, गौरव नामक युवक  जो कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव का रहने वाला है वह कोकरसा गांव की रहने वाली युवती रिचा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही गौरव की फौज में नौकरी लग गई। नौकरी होने के बाद गौरव रिचा से अलग होना चाहता था। इसी बात को लेकर मामला पहले स्थानिए थाना और फिर कोर्ट में चला। इस मामले में गौरव जेल चला गया और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। गुरुवार को दिन दहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।