ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दुर्गापूजा में मायके जा रही महिला को अपराधियों ने ई रिक्शा में मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती ह

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दुर्गापूजा में मायके जा रही महिला को अपराधियों ने ई रिक्शा में मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पुर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक ई रिक्शा सवार महिला की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इसके बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जलालगढ़ में गुरुवार की रात ई रिक्शा से जा रही 38 वर्षीय महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला अपने दो बच्चों व पति के साथ  रामबाग से अपने मायके अररिया दुर्गापूजा मनाने जा रही थी,तभी रास्ते में जलालगढ़ थाना के समीप 3 अज्ञात अपराधीयों ने एक बिना नंबर की उजले रंग की अपाचे से ई रिक्शा का पीछा करते हुए ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने गोली चलादी। लेकिन पहली गोली किसी को नही लगी। इसके बाद अपराधियों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ दो गोलीयां दाग दी  जिसमे एक गोली महिला के सीने में जा लगी। 


वहीं गोली बरसाने के बाद अपराधी बाइक स्टार्ट कर जलालगढ़ की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगो व परिजनों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान रामबाग निवासी ललन यादव की 38 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गई।


उधर , रोते बिलखते मृतिका के परिजनों ने बताया कि पिंकी अपने ससुराल में कभी भी खुशी से नहीं रही  भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने मरवा दिया है ।वहीं मृत महिला की छोटी बेटी, जो उस समय उसी ई रिक्शा में अपनी मां साथ थी। उसने बताया कि बाइक वाले ने पहले टोटो रोकने - का इशारा किया और फिर मम्मी को गोली मार दिया। इस घटना के बाद जलालगढ़ थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा मृतक महिला के परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई ।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता