बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! शो रुम मालिक को दुकान में घुसकर चाकुओं से गोदा, इलाके में दहशत का माहौल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 18, 2024, 9:38:52 AM

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  शो रुम मालिक को दुकान में घुसकर चाकुओं से गोदा, इलाके में दहशत का माहौल

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां एक शो रूम मालिक पर हमला किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। जबकि इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के ढ़ाका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक शो रुम के मालिक को दुकान में घुसकर चाकुओं से गोद दिया। जिसके बाद गंभीर रुप से जख्मी दुकान मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू को आस पास के दुकानदारों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की जांच की।जिसमें चाकू मारते बदमाश दिख रहे हैं।जख्मी अमित ने थाना को दिए बयान में बताया कि लूट के नियत से आए बदमाशों ने उसे चाकू मारा है।जख्मी अमित के शरीर पर लगभग दस जगह चाकुओं के जख्म के निशान है।घटना ढ़ाका बाजार स्थित हाईस्कूल के पास स्थित यूटीएल शो रुम की है। फ़िलहाल युवक खतरे से बहार है ।


बताया जा रहा है कि यूटीएल शो रुम के मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू ढ़ाका थाना के भलूअहिया गांव के रहने वाले है। हर दिन की तरह वह अपने दुकान में थे। उसी दौरान दो लोग दुकान में आए और कुछ बातचीत के बाद एका युवक उसपर चाकु से लगातार प्रहार करता है। जिस दौरान अमित काफी चिखता है। जो सीसीटीवी में दिख भी रहा है। 


जख्मी अमित ने बताया कि दोनो बदमाश लूट की नियत से दुकान में आए थे और उनलोगों ने गल्ला खोला।जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। अब घटना की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस कार्यवाई में जुट गई है। वही इस मामले में ढाका विधायक पवन जायसवाल पीड़ित युवक से मिलने का बाद कहा कि पुकिस त्वरित कार्यवाई करते हुए जल्दी गिरफ्तार करें।