समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधियों ने गोलीबार की घटना को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन- दहाड़े पाल होटल के मालिक को गोली मार दी है।
दरअसल, गया में पाल गेस्ट हाउस के संचालक को अपराधियों ने गोली मारी है। पल्सर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दोनों गोली जांघ के पास लगी है और घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना रविवार के रात की है। स्टेशन रोड में स्थित पाल गेस्ट हाउस के संचालक चंदन दुबे बोधगया से गया बाइक से लौट रहे थे। इसी क्रम में पहाड़पुर रोड नंबर 3 के पास अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोलियां उन्हें जांघ के पास लगते हुए निकल गई। दो गोली मारने के बाद पल्सर पर सवार होकर आए तीनों अपराधी मौके से भाग निकले। वहीं घटना की जानकारी के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है।
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती चंदन दुबे ने बताया कि एक जमीन के मामले का बोधगया में विवाद था। कुछ लोग रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जमीन को कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया था। इसे लेकर 112 पर डायल कर पुलिस से मदद भी मांगी थी। संभवत इसी विरोध को लेकर रेकी कर इस तरह की घटना को पल्सर सवार अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। उसने बताया कि उसे जान से मारने की अपराधियों की मंशा थी, लेकिन संयोग से दोनों गोली जांघ में लगते हुए निकल गई। फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस ने उसे भर्ती कराया गया है।
इधर, इस मामले को लेकर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष को घायल कारोबारी ने कुछ संदिग्ध के नाम भी बताए हैं, जिसमें रोशन यादव, आत्मा तिवारी, सुनील यादव का नाम शामिल है। पुलिस को बताया गया है कि इन्हीं से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी बताया है कि गोली चलाने वाले लोग कौन थे, वह देख नहीं पाया।
इस संबंध में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि, पाल गेस्ट हाउस के संचालक चंदन दुबे को अपराधियों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई है. गोली उसके जांघ में लगते हुए निकल गई है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है और मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में जल्द ही संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना पहाड़पुर रोड नंबर 3 के पास घटित हुई है।