ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को बैक टू बैक दाग दी दो गोलियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को बैक टू बैक दाग दी दो गोलियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना परमानंदपुर ओपी के लक्ष्मीनिया स्थित पश्चिमी पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल युवक की पहचान मधेपुरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी एडवोकेट लवण कुमार के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम कुमार गम्हरिया के बभनी गांव निवासी अपने दोस्त प्रवीण कुमार उर्फ प्रभास के साथ बाइक से घैलाढ़ के लक्ष्मीनिया निवासी उमेश यादव के घर पैसा लेने जा रहा था। घायल युवक के दोस्त प्रवीण कुमार के मुताबिक सिपाही परीक्षा में सेटिंग के लिए गौतम कुमार ने लक्ष्मीनिया के उमेश यादव को पैसा दिया था और उसी पैसे को वापस लेने उसके घर पर जा रहे थे।


इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने गौतम को दो गोली दागकर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल युवक को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता