ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में BDO के लापता होने से हड़कंप: ऑफिस से निकले और पहुंच गए स्टेशन, आखिरी बार ट्रेन पर चढ़ते दिखे

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक बीडीओ रहस्यमत ढंग से लापता हो गए हैं। बीडीओ के लापता होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे बीडीओ ऑफि

बिहार में BDO के लापता होने से हड़कंप: ऑफिस से निकले और पहुंच गए स्टेशन, आखिरी बार ट्रेन पर चढ़ते दिखे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक बीडीओ रहस्यमत ढंग से लापता हो गए हैं। बीडीओ के लापता होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे बीडीओ ऑफिस पहुंचे, वहां थोड़ी देर रूकने के बाद अचानक निकल गए और आखिरी बार स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होते नजर आए हैं। इसके बाद से उनका कहीं पता नही चल रहा है। पुलिस लापता बीडीओ को तलाश कर रही है।


दरअसल, ओबरा प्रखंड के बीडीओ युनुस सलीम बुधवार को सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकले थे। ऑफिस पहुंचने के बाद बीडीओ युनुस वहां थोड़ी देर बैठे और अचानक वहां से निकल गए। इसी बीच उनकी पतानी नसरीन ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद बीडीओ की पत्नी को अनहोनी की आशंका सताने लगी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। बीडीओ का मामला होने के कारण पुलिस एक्शन में आई और उनकी तलाश शुरू की गई।


पुलिस की पूछताछ में प्रखंड कार्यालय के आसपास के लोगो ने बताया कि बीडीओ युनुस सलीम ऑटो पर सवार होकर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की तरफ गए हैं। इस जानकारी के बाद जब पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बीडीओ युनुस स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहलते दिखे। स्टेशन पर बीडीओ किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसी से फोन पर बात की और सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर सवार हो गए।


इसके बाद पुलिस सासाराम पहुंची और वहां के स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन बीडीओ ट्रेन से उतरते नजर नहीं आए और ना ही स्टेशन परिसर में ही वे कहीं दिखे। बीडीओ ट्रेन से कहां लापता हो गए यह पुलिस के लिए बड़ी पहेली बनी हुई है। उधर, बीडीओ को इस तरह से लापता होने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस बीडीओ को तलाश कर रही है लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।