ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

बिहार में भारी बारिश काे CM नीतीश ने प्राकृतिक आपदा बताया : पटना में हालात और बिगड़ सकते हैं, पीड़ितों तक सरकार मदद पहुंचा रही

PATNA : बिहार में हो रही भीषण बारिश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्राकृतिक आपदा करार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार प्राकृतिक आपदा को झेल रहा है। पिछले 4 दिनों से बि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हो रही भीषण बारिश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्राकृतिक आपदा करार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार प्राकृतिक आपदा को झेल रहा है। पिछले 4 दिनों से बिहार भर में भीषण बारिश हो रही है और अगले 3 दिनों तक इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी तो हथिया नक्षत्र की शुरुआत हुई है। हालात आगे और बिगड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मौसम विभाग की तरफ से जो अलर्ट दिया जा रहा है, वह भी हर पल बदल रहा है। सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित लोगों तक सरकारी मदद पहुंचाने की है। पीने के पानी की समस्या सहित राहत कैंपों में सारे लोगों तक हर मदद पहुंचाई जा रही है। CM नीतीश ने लोगों से धैर्य के साथ काम लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के सामने किसी का वश नहीं चल सकता है।

राजधानी पटना में जलजमाव और बाढ़ के हालात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो पटना में स्थिति और बिगड़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। सरकार राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पटना से पानी निकालने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। बिहार के सामने सूखे के बाद अब यह नई आपदा की स्थिति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिलों के डीएम अलर्ट मोड में आकर काम कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है सरकार की नजर तटबंध की सुरक्षा पर बनी हुई है।