1st Bihar Published by: Updated Sep 17, 2020, 4:42:06 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने लोगों से इस दौरान ऐहतियात बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक पटना, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा और बांका जिले में मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों से इस दौरान ऐहतियात बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग के साथ-साथ बिहार आपदा विभाग ने भी लोगों को बेवजह घर ने नहीं निकलने की अपील की है. आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से कहा है कि वज्रपात की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

