ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार के बालू घाट पर फिर गरजी बंदूकें: वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से एक की मौत; तीन की हालत नाजुक

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बालू के अवैध खनन को लेकर एक बार फिर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की गोली लगने से म

बिहार के बालू घाट पर फिर गरजी बंदूकें: वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से एक की मौत; तीन की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बालू के अवैध खनन को लेकर एक बार फिर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि गोली लगने से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव की है।


मृतक की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र सिकरौल गांव निवासी मनोज सिंह के बेटे हर्षित सिंह के रूप में हुई है जबकि घायलों में सुनील कुमार, प्रकाश और बिहारी यादव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बालू घाट पर कब्जा को लेकर शुक्रवार को दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। इस दौरान चार लोगों को गोली लगने की खबर है।


चारों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबति तीन लोगों को इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भोजपुर एसपी चंद्र प्रकाश समेत जिले के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता