ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! मामूली बात पर दो लोगों को मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर दिन किसी न किसी शख्स को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां मामल विवाद के नाद नशे में धुत अपर

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! मामूली बात पर दो लोगों को मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर दिन किसी न किसी शख्स को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां मामल विवाद के नाद नशे में धुत अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सहायक थाना मंझौल ओपी के सिउरी गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायलों की पहचान सिउरी के वार्ड संख्या पांच निवासी मो. तैयब के 10 साल के बेटे महमूद और मो. अब्दुल रशीद के 19 वर्षीय बेटे मो. चांद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिवरी गांव में कठरे की दुकान में तोडफ़ोड़ और नवनिर्मित पिलर को हिलाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। शनिवार को दिन में गोली चलाई गई थी, जिसमें 10 साल के मासूम को गोली लगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पूरे दिन तलाश करत रही है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया और देर शाम को केस दर्ज कराने वाले मो. चांद को आरोपी ने गोली मार दी। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता