ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! गोली मारकर दो लोगों की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां दो अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहली घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल की है जहां बदमाशों

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! गोली मारकर दो लोगों की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां दो अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहली घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल की है जहां बदमाशों एक 27 वर्षीय युवक की गोलीमार का हत्या कर दी। वहीं बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर- 5 में एक युवक की गोली मार के हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों ही वारदातों की जांच में जुट गई है।


डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल पर बदमाशों की गोली के शिकार हुए युवक की पहचान औरंगाबाद के वारुण थाना क्षेत्र स्थित पंडित बिगहा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह के बेटे अनुज यादव के रूप में हुई है। इस मामले में हथियार के साथ एक अपराधी को डेहरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्टल के अलावे तीन जिंदा कारतूस तथा मैगजीन भी बरामद हुए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। 


मृतक के भाई ने बताया कि वारुण के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद था। इस विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि हत्या करने के बाद भागने के क्रम में बोलेरो सवार अपराधी डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य बाइक को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों के हंगामा करने के बाद हत्यारे को पकड़ लिया गया। साथ ही पुलिस ने बोलेरो गाड़ी तथा हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।


उधर, बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर- 5 में एक युवक की गोली मार के हत्या कर दी गई। मृतक का नाम पहाड़ सिंह खरवार था, जो पटेल नगर के रहने वाले पलटु खरवार का बेटा था। हत्या के पीछे कहीं न कहीं जमीन का झगड़ा बताया जाता है। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के हीं कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता