ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

बिहार में लोगों की हत्या कर रहे माफिया, शराब अनलोड कर रहे तस्करों को रोका तो चौकीदार को मार दी गोली

DARBHANGA: बिहार में शराब माफिया और तस्कर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब वे लोगों की हत्या करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। दरभंगा में शराब को अनलोड कर रहे तस्करों को जब वहां तैनात

बिहार में लोगों की हत्या कर रहे माफिया, शराब अनलोड कर रहे तस्करों को रोका तो चौकीदार को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शराब माफिया और तस्कर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब वे लोगों की हत्या करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। दरभंगा में शराब को अनलोड कर रहे तस्करों को जब वहां तैनात गार्ड ने पकड़ने की कोशिश तो तस्करों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जमा हो गए तो तस्कर शराब लदी पिकअप वैन और अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी में स्थित पेट्रोल पंप की है। 


मृतक नाइट गार्ड की पहचान 64 वर्षीय रिटायर्ड चौकीदार प्रमोद पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड चौकीदार प्रमोद पासवान कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर नाइट गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार की दे रात जब वे ड्यूटी पर थे इसी दौरान एक पिकअप वैन पेट्रोल पंप पर आकर रूकी। बाइक सवार शराब कारोबारी पिकअप वैन से शराब की कार्टन को अनलोड करा रहा था।


जब प्रमोद पासवान ने इसका विरोध किया तो शराब तस्करों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। खुद को फंसा देख शराब कारोबारी और अन्य तस्कर पिकअप वैन और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया है।


मृतक के बेटे राहुल पासवान के मुताबिक शराब की खेप कमतौल थाना क्षेत्र के मधपुर निवासी राजा कामत और ब्रह्मपुर के दीपक कुमार ठाकुर ने मंगवाया था। दोनों शराब के बड़े कारोबारी हैं। पकड़े जाने के डर से उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि शराब कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कोई भी विरोध करना उचित नही समझ रहा है। फिलहाल पुलिस शराब कारोबारी की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।