ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश: दो दोस्तों को घेरकर मार दी गोली, डबल मर्डर से हड़कंप

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाइक सवार दोनों युवक अपने घर जा रहे थे इसी दौरान घात लगाए बदमाशों गोली मारकर द

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश: दो दोस्तों को घेरकर मार दी गोली, डबल मर्डर से हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाइक सवार दोनों युवक अपने घर जा रहे थे इसी दौरान घात लगाए बदमाशों गोली मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक दोस्त थे और एक का आपराधिक इतिहास रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रायटोली गांव निवासी रजनीश मिश्रा के 17 वर्षीय बेटे शुभम मिश्रा और उसी गांव के रहने वाले लिली शर्मा के 19 साल के बेटे अनमोल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम और अनमोल रविवार की शाम बाइक पर सवाल होकर अपने घर मोरवा राय टोल जा रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें पहले रोका और इसी बीच एक अपराधी ने बाइक से उतरकर बात कर रहे युवक के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


साथी की मौत के बाद बाइक सवार दूसरा युवक बाइक से तेजी से भागने लगा लेकिन दोनों बदमाशों ने खदेड़कर उसे भी गोली मार दी, गोली लगने के बाद उसकी भी मौत मौके पर ही हो गई। एक किलोमीटर की दूरी पर दोनों ही लड़कों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों में एक का आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आ रही है हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उधर, घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। किस कारण से दोनों की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।