ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, शादी से एक महीना पहले हत्या से हड़कंप

NAWADA: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवकी की जुलाई महीने में शादी होने वाली थी लेकिन शादी से पहले ही बदमाशों ने उसे मौत की नींद सुला

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, शादी से एक महीना पहले हत्या से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवकी की जुलाई महीने में शादी होने वाली थी लेकिन शादी से पहले ही बदमाशों ने उसे मौत की नींद सुला दी। घटना के बाद मृतक क परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरूरी गांव की है।


मृतक की पहचान एरूरी गांव निवासी विजय महतो के 24 वर्षीय बेटे अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत शादी-विवाह में टेंट का काम किया करता था। अजीत की शादी नवादा जिले के ही नादिरगंज में फिक्स हुई थी और अगले माह ही इसकी शादी होनी थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अजीत अपने कमरे में सोने चला गया था।


गुरुवार को जब काफी देर तर वह नहीं जगा तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो खून से सना शव देखकर कोहराम मच गया। बदमाशों ने अजीत के सिर में गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता