ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घूम-घूमकर शहर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां साल के अंतिम दिन बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में घूम-घूमकर आधे दर्जन स्थानों पर फायरिंग की और आराम से चलते ब

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घूम-घूमकर शहर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां साल के अंतिम दिन बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में घूम-घूमकर आधे दर्जन स्थानों पर फायरिंग की और आराम से चलते बने। गोलियों की आवाज सुनकर लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीर, दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गये। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखा और 1 पिलेट जब्त किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए स्कूटी और अपाची सवार पांच अपराधी शहर में निकले। आगे-आगे चल रहे स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने पहले कस्तूरबा वाटर वर्क्स के पास फायरिंग की, जिसमें पान दुकान का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।


इसके बाद लेमन ट्री होटल के नीचे स्थित बेकरी के पास अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और अंबे चौक, दिलावरपुर, शादीपुर एटीएम के पास, बड़ी दुर्गा स्थान मुख्य गेट, मंदिर के पीछे वाले मुहल्ले में फायरिंग की और निकल गए। एक के बाद एक शहर के कई इलाकों में फायरिंग से हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों को फायरिंग करते देखा जा सकता है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने शहर में घूम घूमकर फायरिंग की। पूरे मामले पर कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि दो गुटों में विवाद के कारण एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से शहर के कुछ स्थानों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया गया है। फायरिंग करने वाले अपराधियों की शिनाख्त हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।