ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकशेखू की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी 10 लाख रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और हथियार दिखाकर कर्मी के पास मौजूद 10 लाख रुपए लूटकर भाग गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।