ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार में बढ़ते ठंड के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ी, ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का सोना-चांदी उड़ा ले गए चोर

BEGUSARAI: बढ़ते ठंड के साथ ही बिहार में चोरी की वारदाते भी बढ़ने लगी है। शातिर चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया

बिहार में बढ़ते ठंड के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ी, ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का सोना-चांदी उड़ा ले गए चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बढ़ते ठंड के साथ ही बिहार में चोरी की वारदाते भी बढ़ने लगी है। शातिर चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों की चांदी और सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित बंधू ज्वेलर्स नामक दुकान की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार की रात दुकान को बंद करने के बाद स्वर्ण कारोबारी अपने घर चले गए थे। देर रात चोरों ने बंधू ज्वेलर्स पर धावा बोल दिया और दुकान का शटर काटकर तिजोरी में रखा तीन किलो चांदी और करीब 15 सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी सोमवार की सुबह जब अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो टूटा हुआ शटर देखकर हैरान रह गया। जब शटर को उठाकर देखा गया तो तिजोरी में रखे गहने गायब थे।


पीड़ित स्वर्ण कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। बता दें कि बखरी बाजार में आए दिन बदमाश व्यवसायियों को निशाना बना रहे हैं। बंधू ज्वेलर्स में 6 साल के अंदर चोरी की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बखरी बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं बावजूद इसके पुलिस चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता