बिहार में बदल गया स्कूलों का टाइम टेबल, केके पाठक के आदेश को नीतीश ने बदला

बिहार में बदल गया स्कूलों का टाइम टेबल, केके पाठक के आदेश को नीतीश ने बदला

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदल दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे बंद होंगे। CM नीतीश के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 


बता दें कि केके पाठक ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश दिया था जिसे मुख्यमंत्री ने गलत बताते हुए स्कूलों के टाइम टेबल को बदल दिया। शिक्षा विभाग ने स्कूल की अवधि को 10:00 बजे से 4:00 तक कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब सभी सरकारी स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को रद्द कर दिया है। केके पाठक ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सरकारी स्कूलों को खुला रखने का आदेश दिया था। स्कूलों की टाइमिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जताते हुए केके पाठक पर भड़क गए। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि स्कूल का समय 10 बजे से 4 बजे तक ही रहे। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक स्कूल चलाना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद दिया।


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने आज एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि  बिहार विधान सभा में विद्यालयों की समय सारणी 10 बजे से 04 बजे तक संचालित करने की घोषणा की गयी। इसके लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया वही बिहार विधान सभा के सदस्यों को भी शुक्रिया अदा किया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्य समस्या भारी संख्या में शिक्षकों के ‘स्थानान्तरण’ रुकवाने की दिशा में सतत् प्रयास जारी रखने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया।


दरअसल, विधानसभा के अंदर आज पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार खुद खड़ा हुए और कहां कि, आप लोग जो विरोध कर रहे हैं हम बात समझ रहे हैं। उसी दौरान विपक्ष के एक विधायक ने स्कूलों में शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर भी बात कही। उनकी बातों को सुनते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि - आपकी बात हम सुन रहे हैं और आज ही इसको लेकर आज ही हम बात कर लेंगे।


नीतिश कुमार ने कहा कि- हम तो पहले से ही कहते रहते थे कि स्कूल का टीचरों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए बल्कि 10:00 से शाम 4:00 बजे तक होना चाहिए। इसको लेकर हम आज ही बात कर लेंगे और इस का निदान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को कहा कि अब आप लोग जाकर बैठ जाइए। सीएम ने कहा कि देखते हैं आख़िर क्यों नहीं मेरी बात मान रहे हैं।