ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! स्टेशन परिसर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, वारदात के वक्त दो लड़कियां भी थीं साथ

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युवक के साथ दो लड़कियां भी थीं, जिनके साथ वह रात में ठहरा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! स्टेशन परिसर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, वारदात के वक्त दो लड़कियां भी थीं साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युवक के साथ दो लड़कियां भी थीं, जिनके साथ वह रात में ठहरा था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना छपरा कचहरी स्टेशन की है। स्टेशन पर युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है।


मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के धूप नगर निवासी सुनील यादव के 26 वर्षीय बेटे कृष्णा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कृष्णा मुजफ्फरपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने छपरा कचहरी स्टेशन पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू गोदकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


स्टेशन पर तैनात जवानों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के वक्त कृष्णा के साथ दो लड़कियां भी मौजूद थीं, जिनके साथ वह रात को ठहरा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।