ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! घर में सो रही महिला की गोली मारकर ले ली जान, इलाके में सनसनी

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में सो रही महिला को गोली मारकर मौत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! घर में सो रही महिला की गोली मारकर ले ली जान, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में सो रही महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के पतरघट ओपी झेत्र अंतर्गत सुरमाहा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान सुरमाहा गांव निवासी जालो यादव की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपने कमरे में सो रही थी, तभी हथियारों से लैस होकर बदमाश पहुंचे और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच लेकिन तबतक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।


परिजनों ने बताया कि मीरा देवी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बदमाशों ने महिला की हत्या क्यों की यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता