ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद! वाहन जांच के दौरान पुलिस जवान को दाग दी चार गोलियां

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनमें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाश पुलिस को भी अपनी गोली का शिकार बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामल

बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद! वाहन जांच के दौरान पुलिस जवान को दाग दी चार गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनमें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाश पुलिस को भी अपनी गोली का शिकार बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान बदमाशों ने एक कांस्टेबल को गोली मारकर फरार हो गए। घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है।


दरअसल, सराय थाना क्षेत्र की पुलिस सोमवार को सराय चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को जा लगी। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


खून से लथपथ कांस्टेबल अमिताभ कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल को चार गोलियां लगी हैं।


इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी वारदात की जानकारी ले रहे हैं वहीं सराय थाने की पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता