ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार में अपराधियों का तांडव: डकैती के दौरान तीन लोगों को चाकू से गोदा, तीनों की हालत नाजुक

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां देर रात अपराधियों ने सुगौली के सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवा

बिहार में अपराधियों का तांडव: डकैती के दौरान तीन लोगों को चाकू से गोदा, तीनों की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां देर रात अपराधियों ने सुगौली के सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवाल के घर में जमकर तांडव मचाया। देर रात करीब दो बजे सात डकैतों ने घर में घुसकर डकैती का वारदात को अंजाम दिया है।


डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। डकैतों ने तीन लोगों को चाकू से बुरी तरह गोद डाला है। घायलों में ओमप्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज रहमानिया में चल रहा है।


इस दौरान परिवार के लोगों ने एक डकैत को पकड़कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम छानबीन कर रही है। पुलिस ने गिरफ्त में आए डकैत को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।


पीड़ित ओम प्रकाश वर्णवाल की बेटी शिब्बू ने बताया कि घर के बाहर पीछे की दीवार पर बाहर से बांस रखकर सभी डकैत उपर चढ़कर खिड़की के सहारे घर घुसे थे। इस घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग थे। जिसमें एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 


पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पकडाया गया एक हमलावर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव बरपुरवा निवासी अकबर अली का पुत्र शाहीद आलम है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा‌। फिल्हाल पुलिस पूछताछ चल रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम