ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, गोपालगंज में 20 लाख की लूट, ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने बनाया निशाना

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां अपराधियों

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, गोपालगंज में 20 लाख की लूट, ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने 20 लाख के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गये। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बेखौफ लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 


लूट की यह बड़ी वारदात गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया घाट की है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 20 लाख के गहने लूट लिए और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर अपराधी आए थे और अचानक ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। घटना के वक्त वे दुकान में ही थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया।  


स्वर्ण व्यवसायी को हथियार दिखाकर पहले अपराधियों ने कब्जे में लिया और फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे यूपी की ओर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार मनु वर्मा का ज्वेलरी शॉप विजयीपुर के कोढ़वलिया गांव स्थित कुटिया घाट पर है वे सीएसपी संचालक भी हैं। 


टैग्स