ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

बिहार में अब कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम पर साइबर ठगी, दर्ज कराई शिकायत

PATNA : बिहार में साइबर अपराधी लगातार ठगी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधियों के ताजा शिकार कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत हुए हैं। दरअसल, साइबर ठगों ने कृषि मंत्री की

बिहार में अब कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम पर साइबर ठगी, दर्ज कराई शिकायत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराधी लगातार ठगी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधियों के ताजा शिकार कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत हुए हैं। दरअसल, साइबर ठगों ने कृषि मंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए लोगों को चूना लगाने का प्रयास किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत को इस मामले की जानकारी दी।


साइबर अपराधियों ने अब तक कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम पर कितने लोगों को चूना लगाया है यह जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन उनके आप्त सचिव की तरफ से साइबर क्राइम ब्रांच को लिखित जानकारी दी गई है। इसमें उस नंबर का भी जिक्र किया गया है जिस नंबर पर व्हाट्सएप पर एप्लीकेशन के जरिए मंत्री की तस्वीर लगा कर लोगों को फोन कॉल किया जा रहा था।


कृषि मंत्री के आप्त सचिव की तरफ से जो सूचना दी गई है, उसमें बताया गया है कि मोबाइल नंबर 8015839750 का इस्तेमाल करते हुए विभाग के वरीय अधिकारियों को मैसेज किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की गई है। इस पूरे मामले पर फर्स्ट बिहार ने कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से बात की है। उन्होंने कहा है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और अगर कोई उनके नाम का सहारा लेकर इस तरह का फ्रॉड कर रहा है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा है कि विभाग के तमाम अधिकारी एक बात समझ लें कि उनकी तरफ से केवल अधिकारी के नंबर से ही फोन जा सकता है या मैसेज। किसी तरह के झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

टैग्स