1st Bihar Published by: Updated Mar 02, 2020, 7:24:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सरकार ने 8 जजों का ट्रांसफर किया है. तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. तबादले की सूची में शामिल ज्यादातर न्यायाधीशों को विशेष न्यायालय में भेजा गया है. इसमें न्यायाधीश रवि रंजन, न्यायाधीश मनोज कुमार II, न्यायाधीश मनीष द्विवेदी, न्यायाधीश न्यायाधीश शिवानंद मिश्रा, न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी, न्यायाधीश उर्मिलजीत कौर और न्यायाधीश अखिलेश कुमार झा शामिल हैं.







