1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2020, 5:11:35 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के अंदर अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. प्रशासनिक गलियारे में फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिसकी अधिसूचना करि कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की लिस्ट दी हुई है.
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मधेपुरा के एसपी संजय कुमार की जगह अब योगेंद्र कुमार को मधेपुरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि दरभंगा में अशोक कुमार प्रसाद नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. अशोक कुमार प्रसाद इसके पहले पुलिस अवर सेवा आयोग पटना में एसपी के पद पर तैनात थे. उनकी जगह मधेपुरा में तैनात संजय कुमार को पोस्टिंग दी गई है.
दरभंगा के एसपी रहे योगेंद्र कुमार को मधेपुरा का एसपी बनाया गया है. योगेंद्र कुमार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जबकि संजय कुमार 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इन सभी अधिकारियों का तबादला चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया है.
